इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदीनेजाद ने कहा है कि जासूसी के मामलों मे दोषी पाए गए दो अमरीकी नागरिकों को मानवताप्रेमी भावना के आधार पर ज़मानत पर रिहा किया जा रहा है
राष्ट्रपति अहमदीनेजाद ने मंगलवार को एनबीसी टीवी चैनल के साथ साक्षात्कार में यह घोषणा की। इससे पहले अमरीकी नागरिकों शेन बायेर और जाश फ़ैटल के वकील मसऊद शफ़ीई ने बताया कि न्यायालय ने दोनों अमरीकी नागरिकों से पांच पांच लाख डालर का मुचलका देने को कहा है और इस विषय से दोनों अमरीकियों के परिवारों तथा ईरान में अमरीकी हितों की देखभाल करने वाले स्वीज़रलैंड के दूतावास को सूचित कर दिया गया है।
ईरान इससे पहले सितम्बर 2010 में तीसरी अभियुक्त सारा शोर्ड को भी 5 लाख डालर के मुचलके पर ज़मानत दे चुका है।
समाचार समाप्त
.......
166